कोल: सासनी गेट पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम, भारी पुलिस बल तैनात
Koil, Aligarh | Jul 15, 2025 सासनी गेट पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक्सीडेंट में मौत के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए सासनी गेट पर शव रखकर रोड जाम किया और प्रदर्शन किया है। पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की जिसको लेकर रोड जाम और प्रदर्शन किया गया है।