मोतिहारी: मोतिहारी साइबर थाना ने ठगी हुई ₹200000 पीड़ित को वापस कराई
मोतिहारी साइबर थाना के द्वारा ठगी हुई ₹200000 पीड़ित को वापस कराया गया है। साइबर थाना के द्वारा साइबर ठगों पर लगातार ही निगरानी रखी जा रही है। इसी कड़ी में साइबर थाना कांड संख्या 176/25 मामले में ठगे हुए कुल 2 लाख रुपए साइबर थाना के द्वारा पीड़ित को वापस कराया गया है। उक्त जानकारी मोतीहारी पुलिस के द्वारा बुधवार की शाम 5:56 पर दी गई।