नोआमुंडी: साइकिल पाकर खिले छात्र- छात्राओं के चेहरे, बीडीओ ने कहा- समय पर स्कूल आएं और पढ़ाई पर दें ध्यान
नोवामुंडी प्रखंड परिसर में आयोजित ‘उन्नति का पहिया’ साइकिल वितरण कार्यक्रम के तहत प्रखंड के 14 विद्यालयों के कक्षा आठवीं में अध्ययनरत 248 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) पप्पू रजक और प्रखंड कल्याण पदाधिकारी दीपक कुमार ने संयुक्त रूप से विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान की। इ