पूरनपुर: मुजफ्फरनगर मोड के पास में नेपाल जा रही सवारियों से भरी गाड़ी ट्रक में घुसी, आठ लोग हुए घायल
पूरनपुर हिमाचल से नेपाल जा रही सवारियों से भरी एक कार खड़ी ट्रक में टकरा गई। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।हिमाचल प्रदेश के कोटखाई के रहने वाले लगभग आठ लोग कार में सवार होकर नेपाल जा रहे थे। पूरनपुर खुटार हाइवे पर मुजफ्फरनगर मोड के पास में कार एक खड़े ट्रक में टकरा गई।