पूरनपुर: मोहल्ला हबीबगंज गोटियां में पानी निकास की व्यवस्था न होने से कई घर ढहे, बाल बाल बचे ग्रामीण तहसीलदार से शिकायत
पूरनपुर मोहल्ला हबीबगंज गोटिया निवासी भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष प्रियंका मिश्रा ने बताया कि पानी निकास न होने की वजह से बारिश का पानी घरों में भर रहा है। मामले में एसडीएम और खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन देकर समस्या समाधान कराने की मांग की थी।उसके बाद भी अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और बारिश का पानी भरने से कई लोगों के घर गिरने लगे है।