पूरनपुर: मोहल्ला अहमद नगर घरों में भरा पानी, बाढ पीड़ितों को पहुचाया गए खाने के पैकेट
पूरनपुर मोहल्ला अहमद नगर, पंजाशाह गोटियां में लगातार हो रही बारिश के बाद घरों में पानी भर गया। जिससे लोगों के खाने पीने को लेकर भी समस्या उत्पन्न हो गई। क्योंकि घरों में पानी भरने के बाद लोग खाना नहीं बना पा रहे थे। जानकारी लगने पर ग्राम प्रधान पति फैय्याज हुसैन एवं प्रधान प्रतिनिधि दानिश के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों की समस्याओं को सुना।