पूरनपुर: बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान महासभा ने SDM को सौंपा ज्ञापन
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव चंदिया हजारा,राहुल नगर मजदूर बस्ती, बैल्हा सहित कई गांव बाढ की चपेट में है। लोगों के घरों में पानी भर रहा है। इसलिए लोग खाने पीने को लेकर भी परेशान है। पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था नहीं है। ऐसी कई समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय किसान महासभा ने तहसील परिसर में पहुंचकर सोमवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।