पूरनपुर: गांव भगवन्तापुर में छोटी बहन से खाने को लेकर हुआ विवाद, बड़ी बहन ने खुद को लगा ली आग
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव भगवन्तापुर निवासी रामकृष्ण की 15 वर्षीय पुत्री रुक्मणी और 12 वर्षीय पुत्री कामिनी घर थी। सोमवार को दोनों बहनें घर अकेली थी। तभी दोनों में खाने को लेकर विवाद हो गया। इस बात से नाराज होकर बड़ी बहन ने गुस्से में आकर खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली। जबतक किशोरी की माँ घर में पहुंच गई। पुत्री को जलता देख चीखने चिल्लाने लगी।