पकरीबरावां: ब्रह्मकुमारी संस्थान की दीदियों ने थानाध्यक्ष एवं पुलिस कर्मियों को बांधे रक्षा सूत्र, रक्षाबंधन की दी मुबारकबाद
सोमवार को रक्षाबंधन से पूर्व पकरीबरावां थाना परिसर में ब्रह्म कुमारी संस्था की दीदियों ने रक्षाबंधन का त्यौहार आयोजित किया इस दौरान ब्रह्मा कुमारी की देवी बहन बी के अनुपमा द्वारा पकरीबरा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजन चौधरी समेत अन्य अधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधकर दीर्घायु होने की कामना की ।