शहर में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण से बिगड़ती यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने एक बार फिर सख्ती दिखाई। किला चौक से लेकर नजियाई सब्जी मंडी तक बड़ी संख्या में सड़क पर ठेला लगाकर बैठे सब्जी विक्रेताओं को ट्रैफिक पुलिस ने हटाया। बताया जा रहा है कि इन ठेला चालकों और सड़क किनारे बैठकर सब्जी बेचने वाले विक्रेताओं के कारण मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित हो रहा था। विश