अकलतरा: श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में BJS बिलासपुर के संयुक्त तत्वाधान में 'वस्त्र, संगम एवं विद्या दान' कार्यक्रम का आयोजन
अकलतरा क्षेत्र के बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में भारतीय जैन संघठना बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में 'वस्त्र, संगम एवं विद्या दान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही यहां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 22 विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद थे, जिनके द्वारा बड़ी संख्या में लोगों का इलाज किया गया।