कोल: रेलवे स्टेशन से 3 साल की बच्ची हुई चोरी, पिता बेटी को लेकर दिल्ली जा रहा था
Koil, Aligarh | Jul 20, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के अलीगढ़ रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर पांच की है। जहां एक पिता अपनी 3 साल की बच्ची को दिल्ली लेकर जा रहा था।इसी दौरान ट्रेन का इंतजार करते समय वह अपनी बच्ची के साथ प्लेटफार्म नंबर पांच पर ही सो गया। जब उसकी आंख खुली तो उसकी बच्ची उसके पास मौजूद नहीं थी। जिसके बाद उसके द्वारा जीआरपी और RPF को घटना की सूचना दी गई।