विदिशा: जिले की महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी सुपरवाइजर की हुई बैठक, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर हुई चर्चा
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान और मिशन शक्ति हक का प्रारंभ किया गया। इसी को लेकर गुरूवार दोपहर 3 बजे कार्यशाला का भी आयोजन हुआ, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीता कांस्बा ने बताया कि अगले 9 महीना के दौरान क्या कार्य करना है उसके कैलेंडर की जानकारी दी गई इस बैठक के दौरान सभी परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर मौजूद रही।