बिंदकी: जोनिहा क्षेत्र के फरीदपुर मोड़ स्थित गेस्ट हाउस में मामूली कहासुनी के बाद दो युवक घायल, पुलिस ने कराया मेडिकल
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी के जोनिहा क्षेत्र के फरीदपुर मोड़ स्थित गेस्ट हाउस में गुरुवार व शुक्रवार की मध्य रात को बारात में मामूली कहासुनी में मारपीट हो गई। मारपीट में एक ही पक्ष के सौरभ त्रिवेदी उम्र 31 वर्ष तथा कमलकांत यादव उम्र 23 वर्ष दोनों निवासी कानपुर घायल हो गए। पुलिस ने गुरुवार तथा शुक्रवार की मध्य रात करीब 3:00 बजे दोनों का मेडिकल कराया।