बिंदकी: बिंदकी सीएचसी में गर्भवती महिलाओं को दिया पौष्टिक आहार, भाजपा मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह बोले- स्वास्थ्य सेवाएं हुईं बेहतर
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार की दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष बिंदकी पूरन सिंह ने गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार की डलिया भेंट की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सीएचसी सेवाएं बेहतर है। अधीक्षक डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह व डॉक्टर शिवानी बाजपेई रही।