गंधवानी: टांडा के काकडकुआँ गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने दी आर्थिक सहायता
Gandhwani, Dhar | Aug 17, 2025 रविवार को टांडा थाना क्षेत्र के ग्राम काकडकुआँ गांव के अंतर्गत धोगधयडी में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। काकड़कुआ के सरपंच ठाकुर सिंह मीनावा ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव के कमरू पिता सेकड़िया उम्र 56 वर्ष दोपहर के समय जंगल मे पत्नी एवं बेटे के साथ पशु चरा के लौट रहा था तभी अचानक कमरू के ऊपर बिजली गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई।