मनेर: महिनावा गांव में नाला निर्माण में अनियमितता मिलने पर ग्रामीणों ने किया विरोध, वरीय अधिकारियों से की गई शिकायत
Maner, Patna | May 29, 2024 मनेर नगर परिषद के महिनावा गांव स्थित वार्ड संख्या 17 में नाला निर्माण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया है। ग्रामीणों के शिकायत पर नगर परिषद उपाध्यक्ष ने वरीय पदाधिकारी से लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि चल रहे नाला निर्माण में सामग्री पूरी तरह से घटिया दी जा रही थी। जिसे लेकर लोगों ने विरोध जताया।