जबलपुर: घमापुर और सिविल लाइन्स में पुलिस ने स्कूलों के 100 मीटर दायरे में नशा बेचने वालों पर कार्रवाई कर सामान जब्त किया
स्कूलों के आसपास मंडराते नशे के खतरे पर अब पुलिस और प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है! आज शनिवार दोपहर लगभग 2 बजे से प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने घमापुर, सिविल लाइन्स और बेलबाग इलाकों में अचानक छापेमारी की। इस औचक निरीक्षण के दौरान स्कूलों के पास अवैध रूप से तंबाकू, गुटखा और नशीले पदार्थ बेचते हुए दुकानें पकड़ी गईं। अधिकारियों ने