जमुई में अवैध बालू कारोबार और कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है।
झाझा थाना में पदस्थापित सरकारी चालक को 12 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। मामले में थाना प्रभारी के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज होने की चर्चा तेज है। हालांकि एसपी ने कहा है कि उन्हें फिलहाल इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है और जानकारी मिलने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
बताया जा रहा है कि अवैध बालू उठाव और परिवहन से जुड़े ट्रैक्टर चालकों से कथित रूप से अवैध वसूली की शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी विभाग ने यह कार्रवाई की। अब जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी हैं।
यह कार्रवाई अवैध खनन और उससे जुड़े भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी पहल मानी जा रही है। पूरे मामले पर अब लोगों की नजर निगरानी विभाग की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।
#Jamui #Jhajha #BaluMafia #VigilanceRaid #BiharNews #JamuiNews #Corruption #IllegalMining #BreakingNews #BiharPolice #NewsUpdate #BhaskarNewsJamui
जमुई में अवैध बालू कारोबार और कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है।
झाझा थाना में पदस्थापित सरकारी चालक को 12 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। मामले में थाना प्रभारी के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज होने की चर्चा तेज है। हालांकि एसपी ने कहा है कि उन्हें फिलहाल इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है और जानकारी मिलने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
बताया जा रहा है कि अवैध बालू उठाव और परिवहन से जुड़े ट्रैक्टर चालकों से कथित रूप से अवैध वसूली की शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी विभाग ने यह कार्रवाई की। अब जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी हैं।
यह कार्रवाई अवैध खनन और उससे जुड़े भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी पहल मानी जा रही है। पूरे मामले पर अब लोगों की नजर निगरानी विभाग की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।
#Jamui #Jhajha #BaluMafia #VigilanceRaid #BiharNews #JamuiNews #Corruption #IllegalMining #BreakingNews #BiharPolice #NewsUpdate #BhaskarNewsJamui - Jamui News