कटकमसांडी: जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर बैठक, अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने पर ज़ोर
केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर आयोजित बैठक में नरेंद्र मोदी विकास मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार विद्यार्थी ने अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने चाईबासा क्षेत्र में योजनाओं के प्रचार-प्रसार की सराहना की। बैठक में भाजपा के कई नेता मौजूद रहे। उद्देश्य लोगों को योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।