जगदलपुर: नगरनार थाना क्षेत्र के ग्राम उलनार में भालू के हमले से ग्रामीण हुआ घायल
जगदलपुर के नगरनार थाना क्षेत्र के ग्राम उलनार में रहने वाला ग्रामीण अपने घर से कुछ दूरी स्थित खेत से तार निकालने के लिए गया हुआ था, जहां एक भालू ने उसके ऊपर हमला कर दिया। किसी तरह ग्रामीण ने भालू से अपनी जान को बचाते हुए घर पहुंचा, जिसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया है।ग्रामीण का नाम जगबंधु बघेल बताया जा रहा है।