जगदलपुर: बस्तर ओलम्पिक 2024 के संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में जिला पंचायत में सीईओ ने की समीक्षा बैठक
बस्तर ओलम्पिक 2024 के संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में विभिन्न जिलों से आने वाले खिलाड़ियों की आवासीय व्यवस्था हेतु स्कूलों, सामाजिक भवनों के प्रमुखों एवं प्रतिनिधियों से व्यवस्थाओं के संबंध में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने समीक्षा बैठक ली। संस्था प्रमुखों से संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में सहयोग के लिए कहा गया।