द्वापरकालीन पौराणिक उलार्क सूर्य मंदिर में आराधना करने वाले भक्तों की सभी मनोवाक्षित मनोकामनाएं पूर्ण होती है
बिहार के पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल के दुल्हिन बाजार थाने क्षेत्र के उलार धाम स्थित द्वापरकालीन पौराणिक ओलार्क सूर्य मंदिर जोकि अब उलार सूर्य मंदिर के नाम से सुविख्यात होकर जाना जाता है। यह विश्व विख्यात बारह सूर्य पीठो एवं अर्क स्थलीयों में से एक उल्लार्क सूर्य मंदिर को अब उल्लारधाम सूर्य मंदिर भी कहते हैं।
इसकी ऐतिहासिक साक्ष्यो में कई पुस्तकों और ग्रंथो में विवरण मौजूद है।जिसमें से खास यह है की द्वापरयुग में एक समय की बात है कहते है की जब भगवान श्रीकृष्ण के जाम्वती पुत्र राजा शाम्ब को दूर्वासा ऋषि के श्राप से पुरे शरीर में भयंकर कुष्ठ व्याधि हुई थी जिससे मुक्ति के लिए साम्ब ने देश के 12 जगहों पर भव्य सूर्य मंदिर (12 सूर्य पीठो )का निर्माण करवाया था, जिसमें कोणार्क, मार्टड मंदिर, मढ़ोरा सूर्य मंदिर,कटारमल मंदिर, ब्राह्मणया देव सूर्य मंदिर, सूर्य मंदिर ग्वालियर मध्य्प्रदेश,सूर्य नारायण मंदिर आंध्रा प्रदेश,लोलार्क, पंडार्क,ओगार्क देवार्क में से एक उल्लार्क सूर्य मंदिर है.जोकि तीसरा सबसे प्रमुख अर्क स्थली मंदिरो में एक माना जाता है.
सूर्य पुराण समेत कई ग्रंथो में वर्णित है, राजा शाम्ब को अपने रूप और सौंदर्य का बहुत अभिमान हो गया था, एक समय की बात है की वह हमेशा की भांति अपने कई सहचरों और सुंदर अप्सराओ (युवतियों )के साथ एक सरोवर में जल विहार (स्नान )कर रहा था, उसी समय ऋषि दूर्वासा उसी रास्ते से अपने शिष्यों के साथ गुजर रहे थे, उन्हें देखने के वावजूद राजा शाम्ब ने अपने अहंकार और घमंड में चूर होने के कारण ऋषि दूर्वासा का अनादर करते हुए सरोवर में स्नान करने के दौरान ऋषि को देख तनिक भी शर्म नहीं किया, अपने शरीर को छुपाने की कोशिश नहीं किया और न ही ऋषि को सम्मान दिया, रूप यौवन की नशे में चूर अहंकारी राजा शाम्ब द्वारा अपने इस तरह के अनादर से दुर्वासा ऋषि शाम्ब पर बेहद ही क्रोधित हो गए और उन्हें उसी समय ततक्षण कुष्ठ व्याधि (कुष्ट रोग )का श्राप दे दिया. ऋषि दूर्वासा के श्राप से तत्काल उसी क्षण (समय )शाम्ब को क्षय रोग(कुष्ठ व्याधि )पुरे शरीर में हो गया, जिसकी वजह से उसकी हालत बहुत दयनीय हो
Dinapur Cum Khagaul, Patna | Nov 15, 2026