बहरोड़: बहरोड के मांढन के महतावास में दिल दहला देने वाली वारदात: पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से की हत्या
Behror, Alwar | May 13, 2026 बहरोड़ के मांढण थाना क्षेत्र के महतावास गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी घर को बंद कर फरार हो गया और खाटूश्यामजी चला गया। पुलिस के अनुसार वारदात 7 मई की देर रात की बताई जा रही है। आरोपी ने घर में सो रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला