झांसी: शिवपुरी हाइवे पर नमो होम्स के पास ढाबा कर्मचारी का शव मिला, परिजनों ने हादसे पर उठाए सवाल
Jhansi, Jhansi | Jan 29, 2025 झांसी म एक्सीडेंट में ढाबा कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। वह ढाबा से खाना देने जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। उसका शव शिवपुरी हाइवे पर सड़क किनारे मिला है। शव की पहचान होने पर घरवालों को सूचना दी गई। वे मध्य प्रदेश से बुधवार को झांसी पहुंच गए। हादसे के बाद ढाबा मालिक परिजनों की खैर खबर लेने नहीं पहुंचा। इसको लेकर परिजनों में रोष है।