चूरू: जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने मनुहार पत्रिका से जिलेवासियों को चूरू महोत्सव में आमंत्रित किया
Churu, Churu | Feb 21, 2025 जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में चूरू जिला मुख्यालय पर आयोजित किए जा रहे चूरू महोत्सव- 2025 का शुभारंभ शनिवार को किया जाएगा। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सभी जिलेवासियों को राजस्थानी व हिन्दी भाषा में मनुहार -पत्रिका जारी कर चूरू महोत्सव में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि सभी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाए।