चूरू: राजकीय लोहिया कॉलेज में सरगम कार्यक्रम की हुई शुरुआत, एसपी जय यादव ने की शिरकत
Churu, Churu | Feb 21, 2025 चूरू के राजकीय लोहिया कॉलेज में शुक्रवार को सरगम व वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारम्भ एसपी जय यादव ने किया। इस रंगारंग कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. मंजु शर्मा ने की। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि जिला परिषद CEO श्वेता कोचर रही। सरगम कार्यक्रम में कॉलेज के विद्यार्थियों ने साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतिया दी।