हज़ारीबाग: मां पहली शिक्षिका, घर पहली पाठशाला! हजारीबाग के पंडाल में खास संदेश
दुर्गा पूजा के दौरान हजारीबाग के कालीबाड़ी में जय मां काली पूजा समिति का पंडाल एक खास सामाजिक संदेश के साथ तैयार किया गया है। शिक्षा की थीम पर आधारित इस पंडाल में बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा से लेकर आधुनिक तकनीक तक के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया गया है।