मनिहारी: कट्टा रोड गांव के फरार अभियुक्त के घर पर अमदाबाद पुलिस ने इश्तिहार चिपकाए, आत्मसमर्पण करने के निर्देश दिए
मनिहारी अनुमंडल क्षेत्र के कट्टा रोड गांव के फरार अभियुक्त के घर में अमदाबाद पुलिस ने इश्तिहार चिपकाए हैं। जानकारी देते हुए अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार राम ने बताया कि शनिवार को संध्या 5:00 बजे फरार अभियुक्त सरफराज के घर ढोल बाजे के साथ इश्तिहार चिपकाया गया एवं आत्म समर्पण करने का निर्देश दिया गया है।