रायगढ़: चक्रधर नगर चौक मारपीट मामले में रायगढ़ पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया, 3 आरोपी गिरफ्तार, दोनों पक्षों पर केस दर्ज
चक्रधर नगर चौक स्थित दुर्गा पंडाल के पास 21 अक्टूबर की रात दो पक्षों के बीच हुई हिंसक मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए चक्रधरनगर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।