मलेरिया के खिलाफ सतत अभियान, स्वास्थ्य विभाग की सक्रिय पहल 🦟
नारायणपुर जिले में विशेष मलेरिया खोजो अभियान के तहत ग्राम रेंगाबेड़ा में 131 लोगों की मलेरिया जांच की गई, जिसमें 16 व्यक्ति पी.एफ. मलेरिया पॉजिटिव पाए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संक्रमितों को उपचार उपलब्ध कराने के साथ ग्रामीणों को मच्छरदानी के उपयोग, कीटनाशक छिड़काव और मलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
#MalariaFreeNarayanpur #MalariaMuktBharat #SpecialMalariaSearch #HealthForAll #Narayanpur
29 views | Narayanpur, Chhattisgarh | Aug 20, 2026