गुना नगर: उमरी रोड पर मछली पार्टी करने गए युवक का खदान में मिला शव, परिजनों ने एसपी से कार्रवाई की मांग की
गुना कैंट थाना की उमरी रोड पर 15 मई 2026 को मछली पार्टी करने गए कोलू पूरा निवासी राजू केवट का शव मिला था। 22 मई को मृतक की पत्नी पिता और परिजनों ने एसपी को आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की है। घर से बुलाकर ले गए दो दोस्तों पर हत्या के आरोप लगाए है। 22 मई को तीसरी बार आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई।