बिछिया: बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा ने शहडोल में कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक में रखी संगठन की रणनीति!
जिले के बिछिया विधानसभा के विधायक नारायण सिंह पट्टा शनिवार 27 जून को करीब 5 बजे करीब शहडोल में आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी की समन्वय समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक में उन्होंने संगठन के विभिन्न निर्देशों से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।यह बैठक आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों और संगठनात्मक मजबूती के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।