लातेहार: राजद प्रदेश सचिव रंजीत यादव ने ब्लड बैंक में जरूरतमंद व्यक्ति के लिए किया रक्तदान
राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश सचिव रंजीत यादव ने मानवता और सामाजिक सेवा का परिचय देते हुए जरूरत मंद के लिए सदर अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक पहुंच बुधवार की दोपहर करीब बारह बजे एक यूनिट बी पॉजिटिव रक्तदान किया।