देवास। शहर के विपिन शर्मा अकादमी के संचालक विपिन शर्मा को नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में बीएनपी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता द्वारा बीएनपी थाने में छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू की। इसके बाद पीड़िता के परिजन थाने पहुंचे, जहां छात्रा के बयान दर्ज किए गए।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी विपिन शर्मा शहर में विपिन शर्मा अकादमी नाम से कोचिंग संस्थान का संचालन करता है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट एवं छेड़छाड़ की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की विस्तृत विवेचना जारी है।
News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues .
.
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews #dewasbreaking
Dewas Nagar, Dewas | Jun 28, 2026