दमयंती नगर: सुभाष कॉलोनी नाले का विधायक मलैया ने किया निरीक्षण, 5.45 करोड़ से होगा स्थायी निर्माण, धीमी गति देख लगाई फटकार
दमोह के सुभाष कॉलोनी नाले का विधायक जयंत मलैया ने निरीक्षण कर निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने निर्माण कंपनी को मानसून से पहले नाले का अस्थायी चौड़ीकरण पूरा करने के निर्देश दिए। क्षेत्र में स्थायी जल निकासी व्यवस्था के लिए 5.45 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है। पिछले दो वर्षों से नाला संकरा होने से जल भराव होता है।