Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
No video available

आपको और आपके परिवार को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा #हिन्दू_नववर्ष एंव #चैत्र_नवरात्र की हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं..!

Anuppur, Anuppur | Apr 12, 2021

MORE NEWS

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्य ने मंगलवार को अनूपपुर प्रवास के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत गुलमोहर का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक भी है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रामलाल रौतेल, कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी तथा अन्य अतिथियों ने भी पौधारोपण किया। कलेक्ट्रेट परिसर में आम, नीम, गुलमोहर सहित विभिन्न प्रजातियों के लगभग 15 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में हरित आवरण बढ़ाना,जैव विविधता का संरक्षण करना तथा आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार बनाना रहा।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री हीरा सिंह श्याम,विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष श्री रामदास पुरी, सहायक आयुक्त सुश्री सरिता नायक,उद्यानिकी विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया तथा हरित अनूपपुर के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का संदेश दिया।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनके संरक्षण एवं संवर्धन को जनभागीदारी से जोड़ते हुए पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान करना है।
#anuppur 
@jansampark

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्य ने मंगलवार को अनूपपुर प्रवास के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत गुलमोहर का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक भी है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रामलाल रौतेल, कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी तथा अन्य अतिथियों ने भी पौधारोपण किया। कलेक्ट्रेट परिसर में आम, नीम, गुलमोहर सहित विभिन्न प्रजातियों के लगभग 15 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में हरित आवरण बढ़ाना,जैव विविधता का संरक्षण करना तथा आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार बनाना रहा। कार्यक्रम में जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री हीरा सिंह श्याम,विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष श्री रामदास पुरी, सहायक आयुक्त सुश्री सरिता नायक,उद्यानिकी विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया तथा हरित अनूपपुर के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का संदेश दिया। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनके संरक्षण एवं संवर्धन को जनभागीदारी से जोड़ते हुए पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान करना है। #anuppur @jansampark

Anuppur, Madhya Pradesh | Jul 14, 2026

Anuppur, Anuppur | Jul 14, 2026

कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने शुक्रवार को अनूपपुर नगर पालिका क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने नई सब्जी मंडी के पीछे स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड तथा जैतहरी रोड स्थित पुराने ट्रेंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण करते हुए कहा कि पुराने ट्रेंचिंग ग्राउंड की उपलब्धता को देखते हुए नए स्थल पर कचरा डंप करना उचित नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नवीन ट्रेंचिंग ग्राउंड में एकत्रित कचरे को पुराने ट्रेंचिंग ग्राउंड में स्थानांतरित कर व्यवस्थित ढंग से उसका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इस दौरान कलेक्टर श्री पंचोली ने नगर पालिका क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के नगर पालिका अधिकारियों के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी निर्धारित कर नियमित निगरानी रखी जाए, जिससे नगर के प्रत्येक वार्ड में समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सफाई सुनिश्चित हो सके।

कलेक्टर ने नगर पालिका में उपलब्ध कचरा संग्रहण वाहनों की जानकारी भी ली। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि नगर पालिका के पास 6 कचरा संग्रहण वाहन हैं, जो सभी वार्डों में प्रतिदिन घर-घर जाकर कचरा एकत्रित करते हैं। इस पर उन्होंने निर्देश दिए कि कचरा संग्रहण कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा प्रत्येक घर से नियमित रूप से कचरा संग्रहित किया जाए।

उन्होंने गीले, सूखे एवं अन्य प्रकार के अपशिष्ट का पृथक-पृथक संग्रहण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि स्रोत स्तर पर कचरे का पृथक्करण स्वच्छता प्रबंधन की महत्वपूर्ण कड़ी है। नगर पालिका के कर्मचारी इस व्यवस्था का पूर्णतः पालन कराएं तथा नागरिकों को भी इसके प्रति जागरूक करें। कलेक्टर श्री पंचोली ने निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी क्षेत्र एवं पुलिस लाइन के विभिन्न आवासों में स्वयं पहुंचकर घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था का जायजा लिया तथा स्थानीय नागरिकों से फीडबैक भी प्राप्त किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वच्छता व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सफाई कर्मचारी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में उदासीनता अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
#anuppur

कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने शुक्रवार को अनूपपुर नगर पालिका क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने नई सब्जी मंडी के पीछे स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड तथा जैतहरी रोड स्थित पुराने ट्रेंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण करते हुए कहा कि पुराने ट्रेंचिंग ग्राउंड की उपलब्धता को देखते हुए नए स्थल पर कचरा डंप करना उचित नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नवीन ट्रेंचिंग ग्राउंड में एकत्रित कचरे को पुराने ट्रेंचिंग ग्राउंड में स्थानांतरित कर व्यवस्थित ढंग से उसका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान कलेक्टर श्री पंचोली ने नगर पालिका क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के नगर पालिका अधिकारियों के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी निर्धारित कर नियमित निगरानी रखी जाए, जिससे नगर के प्रत्येक वार्ड में समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सफाई सुनिश्चित हो सके। कलेक्टर ने नगर पालिका में उपलब्ध कचरा संग्रहण वाहनों की जानकारी भी ली। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि नगर पालिका के पास 6 कचरा संग्रहण वाहन हैं, जो सभी वार्डों में प्रतिदिन घर-घर जाकर कचरा एकत्रित करते हैं। इस पर उन्होंने निर्देश दिए कि कचरा संग्रहण कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा प्रत्येक घर से नियमित रूप से कचरा संग्रहित किया जाए। उन्होंने गीले, सूखे एवं अन्य प्रकार के अपशिष्ट का पृथक-पृथक संग्रहण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि स्रोत स्तर पर कचरे का पृथक्करण स्वच्छता प्रबंधन की महत्वपूर्ण कड़ी है। नगर पालिका के कर्मचारी इस व्यवस्था का पूर्णतः पालन कराएं तथा नागरिकों को भी इसके प्रति जागरूक करें। कलेक्टर श्री पंचोली ने निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी क्षेत्र एवं पुलिस लाइन के विभिन्न आवासों में स्वयं पहुंचकर घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था का जायजा लिया तथा स्थानीय नागरिकों से फीडबैक भी प्राप्त किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वच्छता व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सफाई कर्मचारी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में उदासीनता अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। #anuppur

Anuppur, Madhya Pradesh | Jul 11, 2026

अमलाई में महिलाओं के लिए बड़ी सौगात | प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सोमी अनवर की सेवाएं शुरू

अमलाई में महिलाओं के लिए बड़ी सौगात | प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सोमी अनवर की सेवाएं शुरू

Anuppur, Anuppur | Jul 11, 2026

अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती प्रीति रमेश सिंह ने कहा है कि रैंप कंपोजिट एमएसएमई वर्कशॉप स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। एमएसएमई क्षेत्र में अपार संभावनाएं, युवा बढ़-चढ़कर भागीदारी करें। उन्होंने कहा कि छोटे, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और इनके सशक्त होने से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने युवाओं, महिला स्व-सहायता समूहों और नव उद्यमियों से शासन की योजनाओं का लाभ लेकर अपने उद्योग स्थापित करने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह कार्यशाला प्रतिभागियों को नए अवसरों, तकनीकी जानकारी और व्यवसाय विस्तार की दिशा में प्रेरित करेगी। अध्यक्ष जिला पंचायत समिति प्रीति रमेश सिंह आज स्थानीय होटल में आयोजित रैंप कंपोजिट एमएसएमई कार्यशाला एवं दो दिवसीय शिविर को संबोधित कर रही थी।

कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने कहा कि रैंप कंपोजिट एमएसएमई वर्कशॉप युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने का एक सशक्त एवं प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ लेकर युवा बेहतर एवं कुशल तरीके से रोजगार स्थापित कर सकते हैं। रैंप कंपोजिट एमएसएमई कार्यशाला युवाओं को उद्यमिता, कौशल विकास तथा रोजगार के नए अवसरों की जानकारी देने का उत्कृष्ट मंच है। उन्होंने कहा कि उद्योग विभाग एवं रैंप के संयुक्त प्रयासों से जिले के युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाया जाए, ताकि अनूपपुर जिले में संचालित विभिन्न थर्मल पावर प्लांटों तथा मोजर बेयर जैसे औद्योगिक प्रतिष्ठानों में स्थानीय युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर प्राप्त हो सकें।

कार्यक्रम में महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र श्री राममूर्ति खरे एवं मैनेजर डीआईसी सुश्री प्रियंका सोनी सहित अन्य अधिकारियों ने रैंप कंपोजिट एमएसएमई वर्कशॉप के उद्देश्य, स्वरोजगार एवं उद्योग संवर्धन से जुड़ी योजनाओं तथा एमएसएमई क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर नए उद्यम स्थापित करने, व्यवसाय का विस्तार करने तथा तकनीकी एवं वित्तीय सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया।
#anuppur

अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती प्रीति रमेश सिंह ने कहा है कि रैंप कंपोजिट एमएसएमई वर्कशॉप स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। एमएसएमई क्षेत्र में अपार संभावनाएं, युवा बढ़-चढ़कर भागीदारी करें। उन्होंने कहा कि छोटे, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और इनके सशक्त होने से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने युवाओं, महिला स्व-सहायता समूहों और नव उद्यमियों से शासन की योजनाओं का लाभ लेकर अपने उद्योग स्थापित करने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह कार्यशाला प्रतिभागियों को नए अवसरों, तकनीकी जानकारी और व्यवसाय विस्तार की दिशा में प्रेरित करेगी। अध्यक्ष जिला पंचायत समिति प्रीति रमेश सिंह आज स्थानीय होटल में आयोजित रैंप कंपोजिट एमएसएमई कार्यशाला एवं दो दिवसीय शिविर को संबोधित कर रही थी। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने कहा कि रैंप कंपोजिट एमएसएमई वर्कशॉप युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने का एक सशक्त एवं प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ लेकर युवा बेहतर एवं कुशल तरीके से रोजगार स्थापित कर सकते हैं। रैंप कंपोजिट एमएसएमई कार्यशाला युवाओं को उद्यमिता, कौशल विकास तथा रोजगार के नए अवसरों की जानकारी देने का उत्कृष्ट मंच है। उन्होंने कहा कि उद्योग विभाग एवं रैंप के संयुक्त प्रयासों से जिले के युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाया जाए, ताकि अनूपपुर जिले में संचालित विभिन्न थर्मल पावर प्लांटों तथा मोजर बेयर जैसे औद्योगिक प्रतिष्ठानों में स्थानीय युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर प्राप्त हो सकें। कार्यक्रम में महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र श्री राममूर्ति खरे एवं मैनेजर डीआईसी सुश्री प्रियंका सोनी सहित अन्य अधिकारियों ने रैंप कंपोजिट एमएसएमई वर्कशॉप के उद्देश्य, स्वरोजगार एवं उद्योग संवर्धन से जुड़ी योजनाओं तथा एमएसएमई क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर नए उद्यम स्थापित करने, व्यवसाय का विस्तार करने तथा तकनीकी एवं वित्तीय सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया। #anuppur

Anuppur, Madhya Pradesh | Jul 8, 2026