रसूलाबाद: रसूलाबाद में किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, विभिन्न समस्याओं की उठाई मांग
रसूलाबाद क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह यादव के नेतृत्व में तहसील परिसर में पंचायत की। पंचायत में किसानों ने ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की।पंचायत के बाद किसानों ने आठ सूत्री ज्ञापन तहसीलदार पंकज उपाध्याय को सौंपा।