दीपका: दीपका खदान में कोयला चोर सिंडीकेट सक्रिय, ओवरलोड की आड़ में खेल, चेकिंग पर उठे सवाल
Dipka, Korba | May 1, 2026 दीपका खदान क्षेत्र में पुलिस की ताजा कार्रवाई ने एक बार फिर कोयला परिवहन और सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। सिरकी मोड़ के पास पकड़े गए तीन ओवरलोड ट्रेलरों ने सिर्फ अवैध परिवहन ही नहीं, बल्कि खदान क्षेत्र में सक्रिय कथित कोयला सिंडीकेट की अंदरूनी व्यवस्था को भी उजागर करना शुरू कर दिया है।