इटारसी: इटारसी एसडीएम ने बारिश से पूर्व क्षेत्र में साफ सफाई एवं निर्माणाधीन नाले का किया निरीक्षण, नगर पालिका को दिए निर्देश
बुधवार को शाम करीब 5 बजे तक इटारसी एसडीएम ने नगर पालिका क्षेत्र में वर्षा पूर्व तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान बाजार क्षेत्र से शिक्षक नगर तक निर्माणाधीन नाले का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बारिश शुरू होने से पहले सभी आवश्यक कार्य पूरे किए जाएं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने नालों-नालियों की सफाई के निर्देश दिए।