चांपा: चांपा पुलिस ने स्कूल और घरों में चोरी करने वाले 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी की राशि ₹1,03,200
जांजगीर की चांपा पुलिस ने स्कूल और घरों में चोरी की घटना हो अंजाम देने वाले 4 आरोपी यश मिरी, अभिषेक मिरी, आशीष धीवर, नितेश कुर्रे को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. साथ ही, पुलिस ने चारों आरोपियों के कब्जे से चोरी की सामान कीमती 1 लाख 3 हजार 200 रुपए को जब्त किया है।