उनियारा: लोगों ने विधायक राजेंद्र गुर्जर को अपनी समस्याओं से कराया अवगत
Uniara, Tonk | Apr 12, 2026 देवली -उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर ने नियमित जनसुनवाई करते हुए विधानसभा क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं सुनी। रविवार को शाम 6 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार विधायक राजेंद्र गुर्जर को लोगों ने विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर विधायक राजेंद्र गुर्जर ने अधिकारियों को समस्या निराकरण को लेकर निर्देश दिए।