कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक उपायों पर चर्चा की गई।
सड़क सुरक्षा के लिए प्रमुख निर्देश—
🔹 ओवर स्पीड और ओवरटेकिंग करने वाले वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई।
🔹 बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई।
🔹 राष्ट्रीय राजमार्ग एवं मुख्य मार्गों के दुर्घटना जन्य स्थलों में सुधार।
🔹 कैट आई, रिफ्लेक्टर, रोड मार्किंग और आवश्यक यातायात संकेतक बोर्ड लगाए जाएं।
🔹 सड़क मार्गों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
🔹 घुमन्तु पशुओं को सड़क से हटाने के लिए नियमित निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई।
🔹 सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने वाले व्यक्तियों को ‘राहवीर योजना’ के तहत प्रोत्साहित एवं लाभान्वित किया जाए।
सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की साझा जिम्मेदारी है।
आइए, यातायात नियमों का पालन करें और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में अपनी भूमिका निभाएं।
#Kondagaon #RoadSafety #सड़कसुरक्षा #TrafficSafety #राहवीरयोजना