मुरैना नगर: नारायण वाली गली से दिनदहाड़े बाइक उड़ाकर भागे चोर, सीसीटीवी में कैद चेहरे, पुलिस बेबस
मुरैना के सिटी कोतवाली क्षेत्र स्थित नारायण वाली गली में सोमवार दिनदहाड़े बाइक चोरी की वारदात सामने आई। मेडिकल मार्केट के पीछे रहने वाले अनुराग शर्मा की बाइक घर के बाहर खड़ी थी,जिसे शातिर चोर ले उड़े।सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध युवक बैग टांगे घूमते दिखे, जबकि एक युवक काली शर्ट पहनकर बाइक ले जाता नजर आया। पीड़ित ने फुटेज पुलिस को सौंपकर शिकायत की है।