सांवेर: क्राइम ब्रांच का नशा माफिया पर दोहरा प्रहार: गांजा तस्करी में रतलाम का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
Sawer, Indore | Jul 14, 2026 इंदौर को नशामुक्त बनाने के अभियान में जुटी क्राइम ब्रांच की टीम लगातार ड्रग पेडलर्स के नेटवर्क की रीढ़ तोड़ने का काम कर रही है। मंगलवार 1 बजे क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के मुताबिक, इंदौर थाना अपराध शाखा में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में बीते 9 जुलाई को पुलिस ने बाणगंगा क्षेत्र के गोविंद नगर खारचा निवासी संजू पटेल को 3 किलो 526 ग्राम अवैध गांजे के साथ