लेफ्टिनेंट बनने के बाद गांव पहुंचे अश्मित पटेल का जोरदार स्वागत
मैहर जिले के अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र के खरमसेड़ा गांव निवासी अश्मित पटेल ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने भारतीय सेना की 3rd पंजाब रेजिमेंट में अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला है। लेफ्टिनेंट बनने के बाद जब अश्मित अपने गांव पहुंचे तो ग्रामीणोंने ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। अश्मित की उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। #satna #maihar
Raghurajnagar Nagareey, Satna | Jun 15, 2026