टनकुप्पा: टनकुप्पा के नये थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार को जदयू प्रखंड अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित
Tan Kuppa, Gaya | Feb 12, 2024 टनकुप्पा के नये थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार बने हैं। इनके पदभार ग्रहण करने के बाद सोमवार को जदयू प्रखंड अध्यक्ष परशुराम प्रसाद सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ते व अंग-वस्त्र आदि देकर सम्मानित किया। थानाध्यक्ष ने जदयू नेताओं का आभार प्रकट करते हुए क्षेत्र में अपराध नियंत्रण में सहयोग करने की अपील की।