जहानाबाद: गैस ब्लास्ट से घर में आग, उमेश यादव झुलसे, सदर अस्पताल में इलाज जारी
मसौढ़ी के बेरा निवासी उमेश यादव गैस पर खाना बनाते समय हुए अचानक ब्लास्ट में बुरी तरह झुलस गए। धमाके के बाद घर में आग फैल गई। हालात बिगड़ने पर उन्होंने दरवाजा तोड़कर किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद में लाया गया जहां रविवार दोपहर करीब 2 बजे इलाज जारी है।