सुल्तानगंज: गनगनिया पंचायत में पंचायत विकास दिवस आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी
सुल्तानगंज प्रखंड की गनगनिया पंचायत के रंगमंच कार्यशाला परिसर में रविवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग द्वारा पंचायत विकास दिवस का आयोजन मुखिया रजनी देवी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री के मन की बात प्रसारण के साथ ग्रामसभा आयोजित कर हुई। इस अवसर पर मुखिया रजनी देवी ने ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य