उदाकिशुनगंज: उदाकिशुनगंज थाना पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा और स्मैक बरामद किया, दो आरोपी गिरफ्तार
उदाकिशुनगंज थाना की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग जगह से गांजा और स्मैक बरामद किया है। मालूम हो कि पुलिस टीम ने 2 किलो 54 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी एवं 10.23 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। दोनों को थाना पर लाकर कागजी प्रक्रिया पूरी की गई और न्यायिक हिरासत में लेकर मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत किया गया।